फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The government is working on the rehabilitation and security of the affected

Solan News: सरकार कर रही प्रभावितों के पुनर्वास और सुरक्षा पर काम

Sat, 02 Sep 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 02 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
The government is working on the rehabilitation and security of the affected
रामशहर के गांव मंजेहड़ में बारिश से हुए प्रभावित जगह का जायजा लेते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धन
नालागढ़ (सोलन)। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉं. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार भारी वर्षा एवं भूस्खलन के कारण आपदा ग्रस्त प्रभावितों के उचित पुनर्वास एवं सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्प होकर कार्य कर रही है। डाॅ. शांडिल शनिवार को ग्राम पंचायत पंजेहरा के घनीरी, ग्राम पंचायत कोइ़ड़ी तथा ग्राम पंचायत रामशहर के मंजेहड़ में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनकी हरसंभव सहायता करेगी। शनिवार को डॉ. शांडिल ने बीबीएन में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उ न्होंने नालागढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत बाहा के गांव घनीरी में राहत शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात की। प्रभावितों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा 25 परिवारों को राशन किट भी बांटी। इसके बाद ग्राम पंचायत कोइड़ी के गांव कुमारहट्टी में रामशहर-मितियां मार्ग पर भूस्खलन का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत कोइड़ी के गुरुकुंड गांव के गुरुद्वारे में रह रहे खलेड गांव के 20 प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। प्रभावितों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है तथा प्रत्येक प्रभावित का उचित पुनर्वास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। ग्राम पंचायत रामशहर के गांव मंजेहड़ का निरीक्षण कर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सभी प्रभावितों को प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुनर्वास के लिए चिन्हित भूमि का भू-वैज्ञानिकों के माध्यम से सर्वेक्षण करवाया जाएगा ताकि भविष्य में किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायत रामशहर के सामुदायिक केंद्र में जन समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। इसके उपरांत क्षतिग्रस्त सुनानी गांव का जायजा लिया और शीघ्र पुनर्वास एवं राहत के निर्देश दिए। इस मौके पर नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव हरदीप बाबा, बाहा की प्रधान रिशमा देवी, रामशहर की प्रधान कृष्णा शर्मा, कोइड़ी की प्रधान गंगो देवी, उप प्रधान कृष्णा देवी, बाहा के उप प्रधान हीरा लाल, कोइड़ी के वार्ड पंच कृष्ण कुमार, एसडीएम दिव्यांशु सिंगल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रामशहर के गांव मंजेहड़ में बारिश से हुए प्रभावित जगह का जायजा लेते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धन

रामशहर के गांव मंजेहड़ में बारिश से हुए प्रभावित जगह का जायजा लेते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed