फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The district will be in Thodo Maidan level independence day celebration

Solan News: ठोडो मैदान में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

Tue, 06 Aug 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 06 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
The district will be in Thodo Maidan

level independence day celebration
सोलन में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक करते अ​धिकारी। संवाद
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे अध्यक्षता
विज्ञापन

समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में होगा। यह जानकारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। वह आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्य संसदीय सचिव एवं दून के विधायक राम कुमार चौधरी और मुख्य संसदीय सचिव एवं अर्की के विधायक संजय अवस्थी समारोह में विशिष्ट अतिथि होंगे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम कारगिल शहीद स्मारक पर प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यातिथि सुबह 11:00 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस, होमगार्ड और विभिन्न स्कूलों की एनसीसी व स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियों द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। उत्कृष्ट कर्मचारियों की सूची सभी विभागों को उपायुक्त कार्यालय सोलन को 10 अगस्त तक उपलब्ध करवानी होगी। कहा कि इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिसकी रिहर्सल 12 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे ठोडो मैदान में होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए निर्धारित उत्तरदायित्वों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाएं। बारिश के दृष्टिगत मैदान को कार्यक्रम के लिए तैयार रखा जाए ताकि सभी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हों। उन्होंने स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जलशक्ति, पुलिस, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और नगर निगम सोलन को कार्यक्रम के विषय में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी विभागों एवं विद्यालयों से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं। सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रियंका चंद्रा, उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, सीएमओ डॉ. राजन उप्पल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed