फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The deadline for online applications for the Supreme Court's Special Lok Adalat has been extended to the 31st.

Solan News: सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत के लिए आवेदन ऑनलाइन आवेदन की तिथि 31 तक बढ़ी

Fri, 12 Jun 2026 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
लबित मामलों के आपसी सुलह और मध्यस्थता से निपटारे का अवसर, 21 से 23 अगस्त तक लगेंगी विशेष लोक अदालतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आम जनता के लिए न्याय को आसान और सुलभ बनाने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की जा रही है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में गत 21 अप्रैल से समाधान समारोह-2026 का शुभारंभ किया जा चुका है। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को आपसी सुलह से निपटाने के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को अब बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है।
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न लंबित मामलों का निपटारा आपसी सहमति, संवाद और मध्यस्थता के जरिए करवाना है। इस अभियान का समापन 21, 22 और 23 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालतों के साथ होगा। सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने बताया कि समाधान समारोह के तहत 21 अप्रैल से ही सुलह एवं मध्यस्थता बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। ये बैठकें उच्च न्यायालय, राज्य, जिला और तालुका स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरणों व समितियों के तहत स्थापित मध्यस्थता केंद्रों में चलाई जा रही हैं। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
सभी अधिवक्ताओं और संबंधित पक्षकारों से इस विशेष अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है। मामलों को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करने के लिए एक सरल गूगल फॉर्म तैयार किया गया है, जो सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा सीधे गूगल फॉर्म लिंक पर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed