फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The contractor started the work in accordance with the code of conduct, but the police got it stopped.

Solan News: ठेकेदार ने आचार संहिता में कर दिया काम शुरू, नप ने करवाया बंद

Tue, 14 May 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
The contractor started the work in accordance with the code of conduct, but the police got it stopped.
परवाणू में नगर परिषद की ओर से रूकवाया गया कार्य। संवाद
परवाणू में नगर परिषद क्षेत्र में बनाई जानी हैं दुकानें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू में गरीब आवास योजना के खाली पड़े 133 मकानों में अब सरकार के फैसले के तहत किराएदार बसाए जा रहे हैं और यह कार्य नगर परिषद ने एक ठेकेदार को दिया है। ठेकेदार ने मकान किराए पर देने के साथ ही मकानों के साथ पड़ी खाली जमीन पर दुकानें बनाने का कार्य बिना अनुमति के शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर नगर परिषद परवाणू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने टीम को भेजकर काम रुकवाया। गौर हो की पिछले लगभग 10 वर्षों से खाली पड़े आईएचएसडी के मकानों को सरकार ने किराये पर देने का फैसला लिया है। जिस ठेकेदार के साथ इन मकानों का समझौता किया गया है, वह अब नियमों के विरुद्ध कार्य कर रहा है। वहीं, बिना अनुमति के कार्य शुरू करने पर नगर परिषद ने एक बार फिर नोटिस जारी किया है।

ठेकेदार को भेजा नोटिस
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि ठेकेदार ने मकानों के साथ पड़ी भूमि पर निर्माण की अनुमति मांगी थीं, परंतु आचार संहिता के चलते हाउस की बैठक इसकी अप्रूवल नहीं मिली। जिस पर टीम भेजकर काम को रुकवा दिया गया है और ठेकेदार को नोटिस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed