फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The bike rider was left bleeding after being attacked with an axe.

Solan News: कुल्हाड़ी से हमला कर बाइक सवार को किया लहूलुहान

Wed, 19 Feb 2025 05:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
दसोरा माजरा के पास अज्ञात व्यक्ति ने किया हमला, घायल पीजीआई रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला थाना के तहत दसोरा माजरा में बाइक पर जा रहे व्यक्ति के मुंह व पीठ पर अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में बाइक सवार को झाड़माजरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार दसोरा माजरा गांव का युवक हेमराज प्लंबर का काम करता था। सुबह 9:00 बजे वह अपने घर से काम पर निकला था। जैसे ही वह अपने घर से कुछ दूरी पर गया तो पहले से ही एक व्यक्ति घात लगाकर खड़ा था। उसने अचानक हेमराज पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह बाइक से गिरकर बेहोश हो गया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed