फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The agitation of the affected people regarding their demands continued on the 37th day also.

Solan News: मांगों को लेकर प्रभावितों का आंदोलन 37वें दिन भी रहा जारी

Mon, 05 Jan 2026 01:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दाड़लाघाट (सोलन) । खनन प्रभावित मंच का आंदोलन संघोई धार धरना स्थल पर रविवार को 37वें दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। कड़ाके की ठंड और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रभावित ग्रामवासी अपनी मांगों को लेकर अनुशासनपूर्वक डटे हुए हैं। रविवार को क्रमिक भूख हड़ताल में संजय कौशल, नरेंद्र कौशल, मदन कौशल और संदीप कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, आंदोलन किसी भी सूरत में समाप्त नहीं होगा। उनका कहना है कि 16 और 22 दिसंबर को एसडीएम अर्की के साथ हुई बैठकों के बावजूद अब तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है। प्रशासन की ओर से न तो कोई नई बैठक बुलाई गई और न ही पिछले निर्णयों पर कोई ठोस कार्रवाई अमल में लाई गई है। इससे ग्रामीणों में गहरा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed