फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tents provided to disaster-affected people in hilly areas

Solan News: पहाड़ी इलाकों के आपदा प्रभावितो को दिए टैंट

Sun, 21 Sep 2025 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
बेघर परिवारों को मंदिर, स्कूल और संस्थानों से टेंट में स्थानांतरित
विज्ञापन

प्रशासन ने 48 परिवारों को सुरक्षित जगह भेजा
पंचायत और समाजसेवी संस्थाओं ने मदद की
संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल में बेघर हुए लोगों को सरकार की ओर से टेंट मुहैया कराए गए हैं। अभी तक ये लोग मंदिर, स्कूल और अन्य संस्थानों में रह रहे थे। अब इन्हें टेंट में रहने का विकल्प मिल गया है। सरकार की ओर से 48 लोगों को टेंट उपलब्ध करा दिए गए हैं। दो स्थानों पर लोगों ने एक साथ टेंट लगा दिए हैं।
प्रशासन की ओर से नालागढ़ क्षेत्र की बाह पंचायत के घनीरी, जुखाड़ी के कुन प्लेट, चंबे के बाहन और मनवाल में 48 परिवार बेघर हो गए थे। इन परिवारों को पहले सुरक्षित स्थान पर रखा गया था, जहां वे पिछले एक माह से रह रहे थे। अब सरकार ने इन लोगों को टेंट उपलब्ध कराए हैं। मानवाल में 10 और स्वारघाट के चंबा में 38 लोगों को टेंट दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस कार्य में पंचायत के प्रधान राकेश कुमार, बाह प्रधान रिश्मा देवी, उपप्रधान हीरा लाल, वार्ड सदस्य रमेश कुमार, घड़याच पंचायत उपप्रधान गोविंद शर्मा, पंचायत सचिव शंकर लाल, ओम प्रकाश, समाजसेवी महेन्द्र सिंह राणा, प्रकाश, रसोई में सहयोग देने वाले ड्राइंग मास्टर भाई कुलदीप परमार, प्रवक्ता जगदेव परमार और अन्य स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं ने मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नरेंद्र आहलूवालिया ने बताया कि 48 टेंट लोगों को दे दिए गए हैं। इन लोगों को पिछले एक माह से राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा था। सरकार अब किराये पर रहने की योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में पांच हजार और शहरी क्षेत्र में दस हजार रुपये प्रति माह मकान का किराया प्रदान करेगी, ताकि लोग टेंट में सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed