{"_id":"65dc8bf6e9cc2bb3dc0dbe5a","slug":"tell-workers-how-to-deal-with-disaster-solan-news-c-176-1-ssml1040-117063-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कामगारों को बताए आपदा से निपटने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कामगारों को बताए आपदा से निपटने के तरीके
Mon, 26 Feb 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
परवाणू के नगर परिषद परिसर में आयोजित माॅकड्रिल में भाग लेते एसडीआरएफ के जवान। संवाद
परवाणू में एनडीआरएफ की टीम ने किया मॉकड्रिल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की टीम ने परवाणू में मॉकड्रिल किया। इस दौरान आपातकाल में बचाव के लिए आवश्यक जानकारी दी। नगर परिषद परवाणू के सामुदायिक भवन में मॉकड्रिल की हुई शुरुआत में उद्योगों से आए कामगारों, विभागों के अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ की टीम के इंस्पेक्टर नसीफ खान ने आपातस्थिति में अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारियों व उन्हें कैसे संपर्क करना है, के बारे में बताया। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को उद्योगों में आपातस्थिति में कैसे बचा जाए और ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए इस पर विस्तार से जानकारी दी। उसके बाद सेक्टर-2 की माइक्रोटैक कंपनी में एनडीआरएफ व एसटीआरएफ की टीम द्वारा साझा मॉकड्रिल किया गया। इसमें आग लगने के दौरान 13 लोगों को कंपनी के अंदर से बचाया गया।
इंस्पेक्टर नसीफ खान ने कहा कि हाल ही में बद्दी के एक उद्योग में लगी आग से सभी उद्योगों को सबक लेना चाहिए, ताकि आपातकाल में लोगों को बाहर निकलने में बाधा न आए। उद्योग के स्टोर में जरूरत से ज्यादा समान न रखें। उद्योग में आने व बाहर निकलने बाले रास्ते में समान न रखें ताकि आपातकालीन समय में लोगों को बाहर निकलने में बाधा न आए। इस दौरान डीडीएमए इंचार्ज जिला सोलन प्रदीप ठाकुर, एनडीआरएफ नालागढ़ एवं एसटीआरएफ टीम शिमला के 21 सदस्यों की टीम, होम गार्ड कंपनी कमांडेंट दलीप कुमार व उनके नौ कर्मचारी, अग्नि शमन विभाग के फायर ऑफिसर अनिल कुमार व 6 कर्मचारी, हेल्थ विभाग से डॉ निशांत, डॉ प्रतिभा व टीम व पुलिस स्टाफ और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा मौजूद रहे।