फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Teachers will be trained in first aid

Solan News: प्राथमिक उपचार के लिए शिक्षक होंगे प्रशिक्षित

Mon, 12 May 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले भर के स्कूलों में शिक्षक प्राथमिक चिकित्सा के गुर सीखेंगे। ताकि विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का प्राथमिक उपचार कर सकें। शिक्षकों को इसका प्रशिक्षण डाइट सोलन में दिया जाएगा। सभी स्कूलों में फर्स्ट एड बॉक्स भी रखना अनिवार्य कर दिया है। इसमें डाइट सोलन जिले के सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगी। जानकारी के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा के तहत स्कूल में कक्षा एक से आठ तक बच्चे पढ़ते हैं। स्कूलों में आए दिन खेलते समय बच्चों को चोट लग जाती है। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते उनमें सर्दी-खासी, चक्कर, अधिक गर्मी से नाक से खून निकला समेत अन्य समस्या हो जाती है। जिसके तहत शिक्षा विभाग के शिक्षक और शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण देकर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था स्कूलस्तर पर की जा रही है। इस प्रशिक्षण के लिए मॉड्यूल भी तैयार किया गया है। जिसके आधार पर प्राथमिक उपचार के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उधर, डाइट सोलन प्रिसिंपल डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षकों को चिकित्सा विभाग के सहयोग से प्राथमिक चिकित्सा की ट्रेनिंग दी जाएगी। स्कूलों को फर्स्ट ऐड बॉक्स दिया जाएगा, जिसमें जरूरत की दवाइयां रहेंगी। यह बॉक्स सभी स्कूलों में रखना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed