फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Teachers are not machines, don't burden them with census: Jayalal

शिक्षक मशीन नहीं, जनगणना का बोझ न डालें : जयलाल

Sun, 07 Jun 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रवक्ता संघ शिक्षकों की ड्यूटी पर भड़का
विज्ञापन

स्कूल समय के बाद और छुट्टियों में काम करवाने की मंशा का कड़ा विरोध
निर्णय वापस न लेने पर संघ ने आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रवक्ता संघ सोलन ने स्कूल समय के बाद और छुट्टियों के दौरान शिक्षकों की जनगणना में सेवाएं लेने की सरकार की मंशा पर एतराज जताया है। संघ ने कहा कि शिक्षक मशीन नहीं हैं, जिन पर इस तरह अतिरिक्त काम का बोझ डाला जाए।
संघ के प्रधान जयलाल जलपाईक और महासचिव हेमंत शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में हुए नगर निकाय और पंचायत चुनावों में शिक्षकों की व्यापक भागीदारी रही है। इसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पहले ही काफी प्रभावित हो चुकी है और अब जनगणना जैसे बड़े काम में भी शिक्षकों को झोंकने से पूरी शिक्षा व्यवस्था पर बेहद प्रतिकूल असर पड़ेगा। संघ के पदाधिकारियों ने तर्क दिया कि पंचायत चुनाव हुए अभी महीना भी नहीं बीता है। ऐसे में दोबारा जनगणना के लिए शिक्षकों की सेवाएं लेना तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा जनगणना बेहद महत्वपूर्ण और जटिल कार्य है। इसका पूरा बोझ सिर्फ शिक्षकों पर डालना विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। ऐसे में अगर स्टाफ को भी लगातार गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाया गया, तो शिक्षा की गुणवत्ता गिर जाएगी। संघ ने सरकार से मांग की कि जनगणना कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए दूसरे विभागों के कर्मचारियों या किसी वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लिया जाए। उन्होंने याद दिलाया कि शिक्षकों का मुख्य दायित्व राष्ट्र निर्माण और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। सोलन प्रवक्ता संघ ने सरकार को सचेत करते हुए कहा है कि यदि शिक्षकों को स्कूल समय के बाद और छुट्टियों में जनगणना कार्य में लगाने का फैसला वापस नहीं लिया गया, तो संघ चुप नहीं बैठेगा और इस मुद्दे को राज्य स्तर पर एक बड़े आंदोलन के रूप में उठाने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed