{"_id":"58b582904f1c1b9c188308c5","slug":"teacher-demand-the-old-pension-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन की पुरानी प्रणाली बहाल करे प्रदेश सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन की पुरानी प्रणाली बहाल करे प्रदेश सरकार
ब्यूरो, सोलन
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार में अायोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में खंडों में आ रही समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरोत्तम वर्मा ने की। इसमें अध्यापकों ने अपने मांगपत्र शिक्षा खंडों के प्रधानों के माध्यम से बैठक में रखे।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य मांगों में सभी के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने, अनुबंध अध्यापकों की ग्रेड पे की दो वर्ष की शर्त हटाने और जिला स्तर पर बैचवाइज शास्त्री के पदों को शीघ्र भरने की मांग की। इसके अलावा पीटीए और पैट शिक्षकों को एक मुश्त छूट देकर नियमित करने, टीजीटी अध्यापकों को पदोन्नति का लाभ पूर्ववत आरएंडपी रूल्स के आधार पर देने, सभी सीएंडवी, टीजीटी और पीजीटी अध्यापकों की नवीनतम संशोधित वरिष्ठता सूची को जारी करना, पदोन्नति और संशोधित ग्रेड पे को टाइम स्केल में शामिल करने की मांग प्रमुखता से बैठक में उठाई गईं।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला सचिव कश्मीरी लाल ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान श्यामलाल धीमान, अर्की खंड के प्रधान चंद्रमणि मंहत, खंड प्रधान धुंधन मानक चंद, खंड प्रधान धर्मपुर मुनीश कुमार, खंड महासचिव कंडाघाट मनोज कुमार, खंड प्रधान कुठाड खेमचंद राघव, खंड प्रधान नालागढ़ ध्यान सिंह रनोट, खंड प्रधान रामशहर प्यारेलाल शास्त्री, जिला सह-सचिव दर्शन चौधरी, प्रेस सचिव सतीश कुमार, उपप्रधान श्यामलाल, खंड धर्मपुर के पूर्व प्रधान उमाशंकर, महासचिव कुठाड़ यशवीर रनोट, महासचिव अर्की देशराज गिल, कोषाध्यक्ष धुधंन पवन शर्मा, जिला औडिटर धर्मपाल सांख्यान, प्रमोद कुमार, रश्मि रथी पाठक, मोहिंद्र पाल और श्यामलाल प्राथा सहित सभी जिला पदाधिकारी और सात खंडों के कार्य परिषद सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन