{"_id":"69079818f71c54ff990b2470","slug":"tarring-of-kuthad-rampur-road-begins-former-mla-paramjit-singh-pammi-inspects-it-solan-news-c-176-1-ssml1044-156304-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कुठाड़-रामपुर सड़क की टारिंग शुरू, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कुठाड़-रामपुर सड़क की टारिंग शुरू, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने लिया जायजा
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
पूर्व विधायक परमजीत सिहं पम्मी टायरिंग का जायजा लेते हुए- स्रोत- ग्रामीण।
Link Copied
बोले, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत केंद्र सरकार ने जारी किए 22.50 करोड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दून क्षेत्र के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग मंडल कसौली के तहत कुठाड़-रामपुर-भाट की हट्टी सड़क पर टारिंग का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। पूर्व विधायक ने बताया कि यह सड़क पिछली बरसात में भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे लंबे समय तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही थी। परमजीत सिंह पम्मी ने दावा किया कि इस 21 किलोमीटर लंबी सड़क को पक्का करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 22.50 करोड़ रुपये की राशि पूर्व में रही भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत की थी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार, पट्टा नाली पंचायत के अंतर्गत बेरघाट-कैंथा-गुणाई सड़क के लिए भी पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सरकार ने 10.35 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की थी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से इस सड़क पर भी टारिंग का काम जल्द शुरू करने की मांग की। पम्मी ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह पूर्व में स्वीकृत किए गए विकास कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है, जबकि जनता सब कुछ जानती है। उधर, दून भाजपा पट्टा मंडल के अध्यक्ष खेमचंद ठाकुर, खुशदेव ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, ललित शर्मा सहित अन्य स्थानीय लोगों ने सड़क पर टारिंग शुरू होने पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।