{"_id":"6623b88217070b059a0b0886","slug":"survey-will-be-conducted-again-in-the-district-for-out-of-school-solan-news-c-176-1-ssml1040-120034-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आउट ऑफ स्कूल के लिए जिले में फिर होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आउट ऑफ स्कूल के लिए जिले में फिर होगा सर्वे
Sat, 20 Apr 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा से वंचित रहने वाले बच्चों की तैयार की जाएगी रिपोर्ट
इससे पहले जिले में शिक्षा विभाग ने 1500 बच्चों तैयार की थी सूची
जिले के सभी खंडों में चल रहे आउट ऑफ स्कूल के 21 शिक्षा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आउट ऑफ स्कूल के लिए जिले में फिर से सर्वे शुरू किया जा रहा है। हालांकि इससे पहले भी विभाग की ओर से सर्वे किया गया था, जिसमें करीब 1500 बच्चों की सूची भी तैयार की थी। लेकिन इस बीच होली की छुट्टियों के कारण बीबीएन और परवाणू क्षेत्र में प्रवासी मजदूर बच्चों सहित घर चले गए थे। वहीं अब वह दोबारा इन क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। इसके बाद अब विभाग की ओर से भी दोबारा सर्वे किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जिले में आउट ऑफ स्कूल के 21 शिक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं। इनका जिम्मा एक निजी संस्था को सौंपा गया है। यह संस्था बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में सहायता प्रदान कर रही है। समग्र शिक्षा के तहत शिक्षा से वंचित बच्चों को चिह्नित कर विद्यालयों में उम्र के हिसाब से दाखिला दिलाया जा रहा है। बच्चों को किस स्कूल में कौन सी कक्षा में दाखिला कराया गया है, इसका रिकार्ड समग्र शिक्षा के प्रबंधक पोर्टल पर अपलोड होगा। बच्चों को मिड-डे मिल, वर्दी, जूते, किताबें भी समग्र शिक्षा के तहत प्रदान करवाई जाएंगी। जबकि निजी संस्था की ओर शिक्षा प्रदान करने के लिए कमरा, स्टाफ मुहैया कराया जाएगा। इसमें शिक्षा विभाग की ओर से भी शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
उधर, डाइट सोलन के प्रिसिंपल एवं शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आउट ऑफ स्कूल को लेकर दोबारा सर्वे किया जा रहा है। जिसमें छूट गए बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। इसमें होली, ईद को लेकर प्रवासी मजदूर अपने-अपने राज्य चले गए थे। लेकिन अब वह दोबारा वापस आने लगे हैं।