फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Surajpur team won the Haripur cricket tournament

Solan News: सूरजपुर की टीम ने जीता हरिपुर क्रिकेट टूर्नामेंट

Sun, 11 May 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। दून क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुर के हरिपुर गांव में अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताब पर सूरजपुर की टीम ने कब्जा किया। पाइनल मैच में सूरजपुर की टीम ने हरिपुर की टीम को पराजित किया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। इसमें अनिश कुमार को बेस्ट गेंदबाज और शांत कुमार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हरिपुर टीम और सूरजपुर टीम के बीच में हुआ। इसमें हरिपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार ओवर में 39 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूरजपुर की टीम ने एक ओवर शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया। समापन समारोह में सूरजपुर के हरिपुर से वार्ड सदस्य शिवकुमार तिलक राज, इंद्रपाल, समाजसेवी ठाकुर, योगेंद्र सिंह गोलू और संजीव पंवार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता व उप विजेता टीम को नकद पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया। संजीव पंवार ने बताया कि यह टूर्नामेंट युवाओं की ओर से बढ़ते हुए नशे को देखते हुए एक अनूठी पहल की है। इस टूर्नामेंट को करवाने का मकसद युवाओं को नशे से दूर रखना और खेलों के प्रति ज्यादा बढ़ावा देना है ताकि आने वाले युवा पीढ़ी नशे के चुंगल में न फंसे और खेलों में ज्यादा रुचि रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed