फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News Usha Sharma took charge after the Supreme Court decision

Solan News: सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद ऊषा शर्मा ने संभाला पदभार

Thu, 22 Aug 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 22 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय से सदस्यता समाप्त फैसले पर रोक लगाने के बाद नगर निगम की महापौर ऊषा शर्मा ने पदभार संभाला। इस दौरान उनके साथ पूर्व महापौर और पार्षद पूनम ग्रोवर भी साथ रहीं। दोनों ने एक साथ नगर निगम में आने से एकजुटता का परिचय भी दिया है। इसी के साथ दोनों ने कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं का आभार भी जताया है।

विज्ञापन


पदभार ग्रहण करने के लिए वीरवार को महापौर शाम करीब 4:00 बजे निगम कार्यालय पहुंचीं। जहां पर उनके स्वागत के लिए वार्ड के लोग मौजूद रहे। लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर महापौर का स्वागत किया। दल बदल कानून के तहत कार्रवाई के दौरान सदस्यता रद्द करने से महापौर का पद खाली चल रहा था। अब दो माह बाद महापौर चुनाव से ठीक दो दिन पहले हुई सुनवाई के बाद से यह पद फिर भर गया है और ऊषा शर्मा की ही ताजपोशी हुई है।
विज्ञापन


गौर रहे कि मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय में मामले की सुनवाई हुई थी। इससे नगर निगम की महापौर ऊषा शर्मा व पूर्व महापौर पूनम ग्रोवर की पार्षद सदस्यता को समाप्त करने पर रोक लगा दी है। साथ ही सरकार के आदेशों पर स्टे लगा दिया। सुप्रीम कोर्ट से ऊषा शर्मा व पूनम ग्रोवर को राहत मिलना सरकार के साथ-साथ स्थानीय कांग्रेस नेताओं के लिए भी सिरदर्दी बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम में पदभार संभालने के बाद अब समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता है। क्षेत्र में विकासकार्यों को तेजी से आगे ले जाना है ताकि शहर का नाम हो। निगम क्षेत्र में आ रही पानी की समस्या को भी जल्द दूर करने के लिए बैठक की जाएगी- ऊषा शर्मा महापौर, नगर निगम सोलन
 

मां शूलिनी को किया प्रणाम
महापौर के कार्यालय पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने मां शूलिनी को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने आए हुए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। अब सभी के साथ मिलकर कार्य करना है। कांग्रेस पार्टी मां के समान है और पार्टी के साथ कभी भी गलत नहीं किया है।

ये था मामला
कांग्रेस की शिकायत पर ऊषा शर्मा व पूनम ग्रोवर के खिलाफ दलबदल कानून के तहत यह कार्रवाई हुई थी। बीते 10 जून को निगम की तत्कालीन महापौर ऊषा शर्मा व पूर्व महापौर पूनम ग्रोवर की पार्षद की सदस्यता को समाप्त कर दी गई थी। सरकार के इस आदेश के खिलाफ ऊषा शर्मा व पूनम ग्रोवर ने पहले हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी लेकिन वहां से राहत न मिलने पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में केस फाइल किया था। पिछले दो माह से सोलन निगम में मेयर का पद खाली चल रहा था। प्रशासन ने 22 अगस्त को निगम के महापौर का चुनाव करवाने की तिथि तय कर दी, मगर अब वह रद कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed