{"_id":"665f17ccc86ad851360f1e91","slug":"sunderkand-was-recited-on-the-installation-day-of-hanuman-idol-solan-news-c-176-1-ssml1040-122793-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हनुमान मूर्ति की स्थापना दिवस पर किया सुंदरकांड का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हनुमान मूर्ति की स्थापना दिवस पर किया सुंदरकांड का पाठ
Tue, 04 Jun 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 04 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
श्री शुलिनी पीठम दुर्गा मंदिर में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
गुप्ता परिवार ने शूलिनी पीठम में किया आयोजन
दोपहर एक बजे से देरशाम तक चला भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के गंज बाजार स्थित शूलिनी पीठम दुर्गा मंदिर में गुप्ता परिवार की ओर से विशाल सुंदर कांड का पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। गुप्ता परिवार के सदस्य मुकेश गुप्ता ने बताया कि मंदिर में आठ वर्ष पहले हनुमान जी की सुंदर मूर्ति की स्थापना व शिवालय का नव निर्माण उनके बडे़ भाई अशोक गुप्ता ने करवाया था। हनुमान जी की मूर्ति स्थापना दिवस को हर साल उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा की सुंदर कांड का पाठ सुबह 11:00 बजे से आरंभ हुआ। इस दौरान मंदिर को भी तरह-तरह के फूलों से सजाया गया था। वहीं दोपहर एक बजे से भंडारा शुरू हुआ जो देरशाम तक चला। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान गुप्ता परिवार के सदस्य राज बाला, अशोक गुप्ता, राकेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मीना, सरोज, वीना, राहुल, अंकित, नामित, रोहित, गौरव, सौरभ, सुमित, अर्पित आदि ने पूजा में भाग लिया।