फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students who excelled in competitions were honored.

Solan News: प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sat, 28 Feb 2026 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Students who excelled in competitions were honored.
नालागढ़ के अल्पाईन स्कूल में सम्मानित छात्र स्कूल के प्रबंधकों के साथ- स्रोत- स्कूल। - फोटो : bishnah news
अल्पाइन स्कूल में सम्मान समारोह का किया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की डायरेक्टर प्रेमलता जोशी ने दीप प्रज्वलन के साथ की। स्कूल प्रधानाचार्या बिंदु ने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए, उनमें राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान ओलंपियाड, अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड, राष्ट्रीय साइंस एवं इंग्लिश ओलंपियाड शामिल रहे। इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले, राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता तथा राष्ट्रीय स्तर की अनुव्रत प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की डायरेक्टर प्रेमलता जोशी व डिप्टी डायरेक्टर रूमी जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या बिंदु ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं आत्मविश्वास में वृद्धि करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed