फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students took knowledge of cutting tailoring and electronics

Solan News: विद्यार्थियों ने ली कटिंग टेलरिंग, इलेक्ट्रॉनिक की जानकारी

Sat, 03 Feb 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 03 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
बाह स्कूल के विद्यार्थियों ने किया व्यावसायिक भ्रमण
विज्ञापन

आईटीआई और क्षेत्रीय अस्पताल में ली कई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। सुनहरे भविष्य एवं व्यवसायिक रोजगार के लिए बच्चों को जागृत करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहा के विद्यार्थियों ने औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र एवं क्षेत्रीय अस्पताल स्वारघाट का दौरा करवाया गया। जिससे बच्चे भविष्य में अपनी इच्छा अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकें। अध्यक्षता प्रधानाचार्य राम प्यारा गौड़ ने की।

उन्होंने बताया कि बच्चे पढ़ाई के दौरान बड़ी कक्षाओं में अपनी मनपसंद के विषय चुन सकें जिससे भविष्य का सही रास्ता मिल सके तथा बच्चे रोजगार परक शिक्षा ग्रहण कर सके। पहले बच्चों को अपनी मनपसंद का विषय चुनने में कठिनाई होती थी तथा एक दूसरे की देखा देखी में गलत विषय चुन लेते थे। परंतु इस भ्रमण के द्वारा बच्चों को व्यवसायिक व रोजगारोन्मुख विषय चुनने की आसानी होगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्वारघाट में बच्चों को कटिंग टेलरिंग, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों को चुनने के लिए बच्चों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed