फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students of the Arts Department won the title of Overall Winner Trophy

Solan News: कला विभाग के विद्यार्थियों ने जीता ओवरऑल विजेता ट्राॅफी का खिताब

Fri, 20 Feb 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Students of the Arts Department won the title of Overall Winner Trophy
नालागढ़  कालेज की खेलकूद प्रतियोगिता में गोल फैंक प्रतियोगिता में भाग लेते हुए एथलीट- संवाद।
नालागढ़ कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन, सूरज व दीक्षा चुने सर्वश्रेष्ठ एथलीट
विज्ञापन

1,500 मीटर दौड़ में मधुसूदन पहले, नरेंद्र दूसरे व अमनजोत रहे तीसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में 53वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। कला विभाग के विद्यार्थियों ओवरऑल ट्राॅफी पर कब्जा किया। सूरज व दीक्षा चंदेल बेस्ट एथलीट चुने गए। 1,500 मीटर दौड़ में मधुसूदन पहले, नरेंद्र कुमार दूसरे व अमनजोत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में सुषमा प्रथम, भारती द्वितीय, संजना तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में सुषमा पहले, प्राची दूसरे व रितिका तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में आकाश पहले, आकाश प्रजापति दूसरे व भूपेश तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में दीक्षा चंदेल प्रथम, प्रिया सैणी द्वितीय और आरुषि तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद के पुरुष वर्ग में सागर पहले, राकेश दूसरे व सूर्यांश तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग से हाई जंप में सुषमा ने पहला, पम्मी ने दूसरा और हरप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 5,000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कमल गौरव ने प्रथम, मधुसूदन ने द्वितीय व अनूप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3,000 मीटर दौड़ के महिला वर्ग में प्राची ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय व आशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में पायल ने प्रथम, प्रियंका चंदेल ने द्वितीय व सुखप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सूरज ने प्रथम, वीरू ने द्वितीय व करणवीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शाॅटपुट में सूरज पहले, करणवीर दूसरे व अंशुल तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रियंका चंदेल पहले, सुखप्रीत कौर दूसरे व यशवी तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में राकेश प्रथम, अमनजोत द्वितीय व सनोवर तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में हरप्रीत प्रथम, प्राची द्वितीय व आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज साहनी ने शिरकत की। साथ ही सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा, रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. सतविंदर सिंह और डॉ. रणजोध सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं का आयोजन कोच आशीष के मार्गदर्शन में किया गया। एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ की गई। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एथलीटों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और ईमानदारी तथा अनुशासन में रहने की पूरी कोशिश करने की शपथ ली। मुख्यातिथि ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।

नालागढ़  कालेज की खेलकूद प्रतियोगिता में गोल फैंक प्रतियोगिता में भाग लेते हुए एथलीट- संवाद।

नालागढ़  कालेज की खेलकूद प्रतियोगिता में गोल फैंक प्रतियोगिता में भाग लेते हुए एथलीट- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed