फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students of Diggal College explain the side effects of drugs

Solan News: दिग्गल काॅलेज के विद्यार्थियों ने बताए नशे के दुष्प्रभाव

Thu, 21 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
जागरुकता रैली निकाल पोस्टर व स्लोगनों के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में नशा निवारण समिति, रेड रिबन क्लब, एनसीसी और एनएसएस इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरुकता रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों एवं उसके सामाजिक-व्यक्तिगत परिणामों से अवगत कराना था। रैली की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हरप्रीत कौर ने की और इसमें महाविद्यालय के सभी संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने जो होगा नशे का आदी, उसके जीवन की होगी बर्बादी, नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, स्वस्थ युवा, सशक्त भारत जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से दिग्गल के स्थानीय लोगों को जागरूक किया। रैली की शुरुआत महाविद्यालय प्रांगण से हुई और यह दिग्गल बाजार तक निकाली गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की समितियों के अध्यक्ष प्राध्यापकों ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति विशेष के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी गहरा प्रभाव डालता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे समाज को जागरूक करने के ऐसे प्रयासों में आगे बढ़कर भाग लें। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. हरप्रीत कौर ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जागृत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed