फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students of DAV Ambuja Vidya Niketan Darlaghat visited the Lalit Kala Mahavidyalaya

Solan News: डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने किया ललित कला महाविद्यालय का दौरा

Mon, 01 Jun 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Students of DAV Ambuja Vidya Niketan Darlaghat visited the Lalit Kala Mahavidyalaya
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान महाविद्यालय परिसर में कला शिक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करते छात्र-छात्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट(सोलन)। डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय शिमला का दौरा किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला, रचनात्मकता एवं उच्च शिक्षा के विविध आयामों से परिचित कराना रहा। यह महाविद्यालय हिमाचल प्रदेश में ललित एवं प्रदर्शन कलाओं को समर्पित एक प्रमुख संस्थान है, जहां चित्रकला, अनुप्रयुक्त कला, मूर्तिकला, संगीत एवं कथक जैसे विषयों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के कला स्टूडियो, अधिगम संसाधनों और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे विद्यार्थियों को कक्षा शिक्षण से आगे बढ़कर वास्तविक अनुभवों से सीखने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed