{"_id":"60e45af78ebc3ed846536b5a","slug":"strike-warning-for-collecting-market-fees-solan-news-sml375970586","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट फीस वसूलने पर हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केट फीस वसूलने पर हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। प्रदेश सरकार की ओर से व्यापारियों पर लगाई जा रही मार्केट फीस को लेकर व्यापार मंडल ने विरोध जताया है। मंगलवार को सरकार के खिलाफ व्यापारियों ने बैठक का आयोजन किया। नगर व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण कौशल ने कहा कि सरकार व्यापारियों के साथ अन्याय कर रही है। पहले कोरोना के चलते व्यापारियों को नुकसान हुआ है और मार्केट फीस वसूलने के लिए सरकार तैयारी कर रही है। बैठक में निर्णय लिया है कि सरकार ने यदि मार्केट फीस वसूलने के लिए जबरदस्ती की तो समस्त व्यापारी उसका विरोध करेंगे।
वहीं, संजीव कौशल ने कहा कि व्यापारी पहले ही कोरोना संकट से उभर नहीं पाया है और बाजार आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। यदि सरकार ऐसा करेगी तो समस्त व्यापारी सरकार की कार्यप्रणाली के विरोध में रोष प्रकट करेंगे और जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकाल हड़ताल कर अनाज की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न करेंगे।