फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   strike by auto union

Solan News: आज दो घंटे शहर में नहीं मिलेगी ऑटो सुविधा, करेंगे प्रदर्शन

Wed, 11 Feb 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
मां शूलिनी ऑटो यूनियन ने किया भारत बंद का किया सर्मथन
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11:00 से 1:00 बजे तक ऑटो रिक्शा सेवाएं पूरी तरह से रहेंगी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मां शूलिनी ऑटो यूनियन ने ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर वीरवार को होने वाले भारत बंद का समर्थन किया है। ऐसे में दो घंटे तक शहर में लोगों को ऑटो की सुविधा नहीं मिलेगी। इससे लोगों को परेशान होना पड़ेगा। ऑटो यूनियन के सदस्यों ने बैठक के बाद फैसला लिया है। आपातस्थिति को छोड़कर वीरवार को पूर्वाह्न 11:00 से 1:00 बजे तक ऑटो रिक्शा सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। यूनियन कि सदस्य श्रम संहिता और अन्य के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
यूनियन सदस्यों कहा कि एटक और अन्य यूनियनों ने सरकार की ओर से लाए गए श्रम नीति के नए मसौदे को श्रमिक विरोधी बताया है। यह नीति मेहनतकश वर्ग के अधिकारों का हनन है। लंबे समय से इसका पूरी तरह से विरोध किया जा रहा है, लेकिन केंद्र में भाजपा सरकार की ओर से इसे जबरदस्ती लागू किया जा रहा है। उद्योगपतियों को सरकार फायदा पहुंचाने का कार्य कर रही है। श्रमिकों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी के साथ ऑनलाइन एप रेपीडो व अन्य बिना कमर्शियल परमिट के चल रहे निजी वाहनों को बिना किसी डर के चला रहे हैं। इस पर केंद्र और प्रदेश की सरकार की ओर से कोई ठोस नीति नहीं बनाई जा रही है। बिना परमिट रोजाना वाहनों में सवारियां ढोई जा रही हैं। इससे वैध परमिट धारक ऑटो चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

एटक और मां शूलिनी ऑटो यूनियन ने सभी श्रमिक वर्गों, व्यापारियों और आम जनता से इस देशव्यापी हड़ताल को समर्थन देने की अपील की है। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक सरकार अवैध परिवहन पर लगाम नहीं लगाती और श्रमिक विरोधी नीतियों को वापस नहीं लेती, उनका संघर्ष जारी रहेगा। उधर, मां शूलिनी ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन सोलन के प्रधान धर्मपाल ठाकुर ने बताया कि दो घंटे की हड़ताल का फैसला बैठक के बाद लिया गया है। सभी ऑटो चालक भारत बंद का समर्थन करेंगे। दो घंटे ऑटो बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed