फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Statue of Virbhadra Singh to be placed in Children park Solan

चिल्ड्रन पार्क में लगेगी वीरभद्र सिंह की मूर्ति

Sat, 20 Nov 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
सोलन। नगर निगम ने शहर के बीचों-बीच स्थित चिल्ड्रन पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव रखा है। आगामी 22 नवंबर को होने जा रही निगम की कार्यसमिति की बैठक में बाकायदा एजेंडे में डाला गया है। इस पर नगर निगम के पार्षदों में सहमति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

सोलन नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में कई मसलों पर चर्चा होगी। इसे लेकर पार्षदों को एजेंडे की प्रति सौंप दी गई है। सामान्य कार्यसमिति की बैठक में पीएमएवाई एचएफए की स्कीम के तहत मझगांव कोठो में पांच बीघा भूमि पर आवास बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं नगर निगम सोलन में चालकों की अस्थायी नियुक्ति का एजेंडा भी बैठक में रखा जाएगा। इसके अलावा भर्ती पदोन्नति नियम अपनाने पर भी चर्चा होगी। बैठक में अनुकंपा आधार पर नियुक्ति के संदर्भ में बात रखी जाएगी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए नगर निगम सोलन को ओडीएफ और कचरा मुक्त शहर की घोषणा करने पर भी मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि 22 नवंबर को सामान्य कार्यसमिति की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की मूर्ति स्थापित करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। इसका एजेंडा पार्षदों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed