फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   State level Arki Sair fair started with Maa Kali and Jhota Puja

Solan News: मां काली व झोटा पूजन के साथ राज्य स्तरीय अर्की सायर मेला शुरू

Tue, 16 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
State level Arki Sair fair started with Maa Kali and Jhota Puja
झोटा पूजन के साथ राज्यस्तरीय सायर मेले का शुभारंभ करते स्थानीय वि्धायक। संवाद
विधायक संजय अवस्थी ने किया शुभारंभ, तीन दिन तक होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने मंगलवार को मां काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं समृद्धि के प्रतीक झोटा पूजन के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अर्की सायर मेले का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि सायरोत्सव अर्की सहित प्रदेश के जन-जन की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। अवस्थी ने कहा कि मेले न केवल हमारी संस्कृति, परंपरा और लोक जीवन के द्योतक हैं बल्कि ये हमारे आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण कड़ी भी हैं। विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त है। सरकार अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए आपदा से निपटने के लिए यथा संभव प्रयास कर रही है ताकि प्रभावित क्षेत्रों व लोगों को शीघ्र राहत प्रदान की जा सके। इस अवसर पर नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पदम कौशल, कुलदीप सूद, निर्मला देवी, सीमा शर्मा, देवकली गौतम, सतीश कश्यप, कमलेश शर्मा, बाबूराम शर्मा, प्यारे लाल शर्मा,ऋषि देव, सुमित शर्मा, नरेश शर्मा, अभिनव शर्मा, एसडीएम अर्की निशांत तोमर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed