{"_id":"66e98befe8a53ac25407bd04","slug":"star-night-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-128710-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: राज शर्मा और योगेश के नाम रही दूसरी सांस्कृतिक संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: राज शर्मा और योगेश के नाम रही दूसरी सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन
सोलन में हिमाचल उत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देते सकूल विद्यार्थी। स्रोत: संस्था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौरी गायक नरेंद्र नीटू के कार्यक्रम को भी मिली सराहना हिमाचल उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बांधा समा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी गायक राज शर्मा और हिंदी गायक योगेश मुकुल के नाम रही। सिरमौरी गायक नरेंद्र नीटू का कार्यक्रम भी खूब सराहा गया। राज शर्मा ने नाटियों पर युवाओं को खूब झूमाया, जबकि योगेश मुकुल ने अपनी गायकी से सबको अपना मुरीद बना लिया। कांगड़ा से आए गायक मोहित गर्ग के सुरीले कांगड़ी नगमों ने खूब रंग जमाया।
इस दौरान स्कूली बच्चों की पारंपरिक नृत्य की प्रतियोगिता आकर्षण रही। डांस प्रतियोगिता में करीब डेढ़ दर्जन स्कूलों के बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में हिमाचली, पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी लोकनृत्य पेश किए डांस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रंगकर्मी सुनीता शर्मा, मिस हिमाचल सब टाइटल विनर शैरान मल्ही और एंकर मनोज ठाकुर रहे। दूसरी संध्या में मुख्यातिथि पैरागोन पैलेस के एमडी सुरेंद्र वर्मा रहे, जबकि भाजपा पार्षद रेखा साहनी, सुषमा शर्मा और रजनी कुमारी विशिष्ट अतिथि रहीं। डायनामिक इंडिया युवा मंडल की ओर से संस्थापकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विनोद कुमार, संधीरा दुल्टा आदि मौजूद रहे।