{"_id":"681fa2c66bd1eb3af70d7316","slug":"stale-lentils-distributed-to-patients-in-solan-regional-hospital-solan-news-c-176-1-ssml1042-143650-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मरीजों को बांट दी बासी दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मरीजों को बांट दी बासी दाल
विज्ञापन
आदित्य सोफत
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य से सरेआम खिलवाड़ हो रहा है। बीमारी की हालत में भर्ती मरीजों को बासा खाना खिलाया जा रहा है। शनिवार को दोपहर में वार्ड में भर्ती मरीजों को बासी दाल बांट दी। इसके बाद वार्ड में भर्ती एक मरीज की हालत बिगड़ गई। मरीज को उल्टियां होने लगी। इसके बाद अन्य मरीजों ने भी बांटे गए भोजन पर सवाल खड़े कर दिए। हालांकि अन्य मरीजों की हालत ठीक बताई जा रही है। गुस्साए मरीजों ने लिखित में अस्पताल प्रबंधन को शिकायत भी दी है। अनन-फानन में मरीजों को अस्पताल प्रबंधन ने अन्य जगह से खाना मुहैया करवाया। मरीजों को 3:00 बजे खाना नसीब हुआ। आरोप है कि ठेकेदार ने मेन्यू के अनुसार भोजन भी नहीं पकाया था। शनिवार को दोपहर भोजन में मेन्यू के अनुसार काले चने और आलु-शिमला मिर्च तैयार की जानी थी। लेकिन ठेकेदार ने माश की दाल और मटर-मशरूम बांट दिया। हैरत की बात तो ये है कि शनिवार को खाना बांटने से पहले नर्सिंग स्टाफ को भी जांच नहीं करवाया। जबकि खाना बांटने से पहले खाना जांच के लिए नर्सिंग स्टाफ को दिखाना पड़ता है। वहीं, मरीजों की ओर से सुबह बांटे गए ब्रेकफास्ट पर भी सवाल किए हैं। सुबह बांटा गया ब्रेड, मक्खन और दूध भी ठीक नहीं था। इसे भी मरीजों ने खाने की बजाए गिराया है और ब्रेकफास्ट बाहर से मंगवाया है। ऐसे में अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और भोजन गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है। गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान है। यहां पर सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला और सिरमौर क्षेत्र से मरीज उपचार के लिए आते है। मरीजों को जांच और स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति को देखते हुए वार्ड में भर्ती किया जाता है। भर्ती मरीजों को खाना अस्पताल मुहैया करवाता है। इसके लिए ठेकेदार को टेंडर दिया है। लेकिन शनिवार को गलत खाना बांटा गया है। संवाद
मरीजों को बासी दाल बांटने की शिकायत आई है। लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सभी की इसमें जवाबदेही तय होगी। ठेकेदार से भी खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछा जाएगा। मरीजों का स्वास्थ्य का ध्यान रखना अस्पताल का पहला कार्य है। किसी भी प्रकार की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को दूसरा भोजन मेन्यू के अनुसार उपलब्ध करवाया गया।
-डॉ. राकेश पंवार
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन।