{"_id":"66acdf24c90f5e184609ba98","slug":"sports-help-us-stay-away-from-drugs-deputy-commissioner-solan-news-c-176-1-ssml1040-126063-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल हमे नशे से दूर रखने में करते हैं मदद : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल हमे नशे से दूर रखने में करते हैं मदद : उपायुक्त
Fri, 02 Aug 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
सोलन में आयोजित ऑल इंडिया ब्रिज चैपिंयनशिप प्रतियोगिता के दौरान। संवाद
सोलन में शुरू हुई तीन दिवसीय ऑल इंडिया ब्रिज चैपिंयनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन के एक होटल में तीन दिवसीय ऑल इंडिया ब्रिज चैंपियनशिप का शुभारंभ उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में आयोजकों को बधाई दी और कहा कि इस तरह के खेलों से हम नशे से दूर रहे सकते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह खेल की भावना से ही खेलें। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री का संदेश सभी खिलाड़ियों को सुनाया व अधिक से अधिक लोगों से इस खेल को जानने का आग्रह किया।
इस प्रतियोगिता में देशभर की 22 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें हर आयुवर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 70 हजार व उपविजेता टीम को 50 हजार जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 30 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनीराम शांडिल प्रतियोगिता के समापन में रविवार को बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव, हिमाचल प्रदेश ब्रिज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सुरेंद्र सेठी समेत कई खिलाड़ी मौजूद रहे।