{"_id":"64f61f64af9d0d17cc0f36a6","slug":"soon-in-the-regional-hospital-premises-testing-registration-counter-will-open-solan-news-c-176-1-ssml1042-6640-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में जल्द\nखुलेगा टेस्टिंग पंजीकरण काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में जल्द खुलेगा टेस्टिंग पंजीकरण काउंटर
Mon, 04 Sep 2023 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल के मेडिसन ओपीडी के बाहर लगी भीड़। संवाद
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में अब जल्द टेस्ट करवाने के लिए पंजीकरण और फीस काउंटर खुलेगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर जगह देख ली गई है। दवा काउंटर के साथ वाली खिड़की में फीस काउंटर खोला जाएगा। जल्द ही कंप्यूटर सिस्टम लगाकर काउंटर सुचारु होगा। इससे जहां मरीजों और तीमारदारों को टेस्ट के लिए पंजीकरण और फीस जमा करवाने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
इससे पहले अस्पताल में टेस्ट के लिए पंजीकरण और फीस जमा करवाने के लिए एक ही काउंटर था। इस कारण लंबी कतारें लगती थी। अधिकतर परेशानी सोमवार और मंगलवार को आती है। जब अस्पताल में अधिक भीड़ रहती है। इससे मरीजों और तीमारदारों को घंटों काउंटर पर खड़े रहना पड़ता है। इतने में 12:00 बज जाते थे और सरकारी लैब बंद हो जाती थी। इसके बाद निजी लैब के मरीजों को धक्के खाने पड़ते हैं।
गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला और सिरमौर से मरीज उपचार के लिए आते हैं। इन दिनों अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या भी पूरी है और प्रत्येक ओपीडी में भीड़ देखने को मिलती है। चिकित्सक उपचार देने से पहले बीमारी की स्टीक जानकारी के लिए कई प्रकार के टेस्ट लिखते हैं। ऐसे में टेस्ट करवाने से पहले पंजीकरण और कुछ की फीस भी जमा करवानी पड़ती है। इसी के साथ एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के लिए भी यहीं पंजीकरण करवाना पड़ता है। इस कारण काफी भीड़ एक काउंटर के पास हो जाती है। इसे देखते हुए अब एक ओर काउंटर खोलने की तैयारी अस्पताल प्रशासन की ओर से की गई है।
विज्ञापन
इनसेट
सोमवार अस्पताल में रही 1700 की ओपीडी
सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल में करीब 1700 की ओपीडी रही। इस कारण अस्पताल में अधिक भीड़ देखने को मिली। अस्पताल में 12:00 बजे तक पर्ची काउंटर के पास लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं आधे दिन बाद भी काफी भीड़ अस्पताल में थी। मेडिसन, स्त्री रोग, नेत्र और हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास काफी भीड़ देखने को मिली।
इनसेट
अस्पताल में टेस्ट के जिए पंजीकरण और फीस काउंटर एक ओर खोला जाएगा। एक ही काउंटर पर अधिक भीड़ होने के कारण ऐसा निर्णय लिया गया है ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नआए।
-डॉ. एसएल वर्मा
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल नालागढ़