फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Some MTech and some post graduate, they took to the streets and raised slogans due to not getting a job.

Solan News: कोई एमटेक तो कोई पोस्ट ग्रेजुएट, नौकरी न मिलने से सड़क पर उतर कर की नारेबाजी

Thu, 13 Feb 2025 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
सोलन में युवाओं ने सुक्खू भाई व चाचा बोलकर सरकार से मांगा रोजगार
विज्ञापन

विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की उठाई मांग
कहा-पद भरने के लिए अधिसूचना न होने पर निकल रही उम्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में एमटेक, बीटेक समेत विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर और स्नातक करने वाले बेरोजगार युवा सड़क पर उतर आए हैं। युवाओं के बेरोजगार रहने के कारण अब चिंगारी भड़क गई है। आने वाले दिनों में प्रदेशस्तर का आंदोलन करने की भी युवाओं ने चेतावनी दे दी है। वीरवार को जिला मुुख्यालय की सड़क पर शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में युवाओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भाई और चाचा बोलकर रोजगार की मांग की। प्रदर्शन पुराने उपायुक्त कार्यालय से शुरू हुआ जो मालरोड से ओल्ड बस स्टैंड और फिर वापस पुराने उपायुक्त कार्यालय में संपन्न हुआ। इसके बाद युवाओं का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मनमोहन शर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार की कथनी और करनी के बारे में विस्तार से बताया है। बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन की अगुवाई अंकुश और नितिन ने की। प्रदर्शन में युवाओं ने सरकार की ओर से घोषणा के पंफ्लेट और स्लोगन बनाए हुए थे। युवा ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के पूरी तरह से खिलाफ हो गई है। कैबिनेट में पद भरने के लिए चर्चा जरूर की जाती है। लेकिन वे धरातल पर कभी उतरती नहीं है। आज ऐसे कई विभाग है जहां पर पद भरने के लिए अधिसूचना न ही जारी नहीं हो रही है। इससे युवा काफी परेशान है। वहीं, बढ़ती उम्र भी युवाओं की चिंता दोगुणी कर रही है। संयोजक अंकुश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार न देकर अन्य राज्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। राजस्थान से युवाओं को बुलाकर क्लास थ्री की भर्ती गुपचुप तरीके से करवाई जा रही है। इस कारण प्रदेश के युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है।

इनसेट
जेओए और विधानसभा भर्ती में धंधली का आरोप
युवाओं ने जेओए और विधानसभा में हाल ही में हुई भर्ती में धंधली का आरोप लगाया है। युवाओं के कहने के बावजूद मुख्यमंत्री चुप्पी साधे बैठे है और इसमें कोई कार्रवाई नहीं करवा रहे हैं। कई परीक्षा परिणाम घोषित ही नहीं करवाए जा रहे हैं। प्रदेश में आठ लाख से अधिक बेरोजगार युवा रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है और इनमें से अधिकतर रोजाना पैसे खर्च कर पढ़ाई कर रहे है ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं को पार कर सके। लेकिन सरकार कुछ ओर ही कर रही है।
विज्ञापन


युवा मोर्चा ने दिया समर्थन
बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा की ओर से समर्थन दिया गया। इस दौरान युवा मोर्चा मीडिया सचिव रहे मुकेश शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से जल्द भर्तियों को निकालना चाहिए। युवाओं का भविष्य अधर में लटका है। कांग्रेस झूठा वादा कर सत्ता को हासिल करती हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मांगें
-जेबीटी और टीजीटी भर्ती की जाए।
-80 पोस्टकार्ड की परीक्षा करवाई जाए।
-पंचायत सचिव, पटवारी, जेओए, कलर्क, नर्स, एसआई भर्ती करवाई जाए।
-अस्थायी भर्तियों को तुरंत प्रभार से रोका जाए।
-गेस्ट पॉलिसी को वापस लिया जाए।
-एचपीआरसीए को तुरंत लागू किया जाए।


जेओए आईटी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से विभिन्न पदों को भरने के लिए अधिसूचना ही जारी नहीं की जा रही है। इस कारण वे पेरशान हो गई है। सरकार से आग्रह भी किया है कि अब वे जल्द विभिन्न पदों को भरने की अधिसूचना जारी करे ताकि परीक्षा दे सके।
-साक्षी, युवा


पटवारी की भर्ती कई सालों से सरकार ने नहीं की है। वे पटवारी की भर्ती के लिए तैयारी कर रही है। लेकिन सरकार भर्ती ही नहीं निकाल रही है। सरकार अपने वायदे को भूल गई है। सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने एक लाख युवाओं की भर्ती के लिए कहा था।

-मानसी मेहता, युवा


अलाइड, पटवारी, क्लर्क समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी चली हुई है। लेकिन बीते दो साल में सरकार भर्ती ही नहीं की है। इस कारण भविष्य की चिंता सता रही है। कई बार सरकार से आग्रह किया गया है। अब प्रदर्शन करना पड़ा।
-सुदर्शना, युवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article