फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   solan Vyaparmandel faction

सोलन व्यापार मंडल में दरार

Sun, 06 Nov 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Sun, 06 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन

व्यापार मंडल में एक बार फिर गुटबाजी जगजाहिर हुई है। मंडल की सरदारी को लेकर आयोजित बैठक बिना प्रधान और उप प्रधान की मौजूदगी में हुई। माल रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सोमवार से सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा 100 रुपये पंजीकरण शुल्क और 120 रुपये सालाना सदस्यता शुल्क लेने पर फैसला हुआ। इस दौरान यह भी फैसला लिया गया कि सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद ही मंडल के चुनाव की तिथि व कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। बैठक में रमेश सिंघला, पंकज वर्मा, मुकेश गुप्ता, सतीश बंसल, अरूण त्रेहन, विनय शर्मा, विनोद केडिया, विनिश धीर मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व व्यापार मंडल के कोर ग्रुप ने बैठक कर पांच सालों के लिए एक्सटेंशन बढ़ा दी। उसके बाद कारोबारियों में विरोध के स्वर मुखर हुए और समानांतर व्यापार मंडल खड़ा कर सदस्यता अभियान छेड़ दिया गया। उसके बाद विभिन्न टुकड़ों में बंटे कारोबारियों को एक मंच पर लाने के प्रयास वरिष्ठ कारोबारियों ने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन कुछ समय पहले एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक के बाद आम सभा पर सहमती बनी। इसमें त्योहार सीजन के बाद चुनावों की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। अब कवायद शुरू की गई तो पहली बैठक में ही सोलन व्यापार मंडल के प्रधान और उप प्रधान गैर हाजिर रहे।

सोलन व्यापार मंडल की सरदारी के लिए लाबिंग शुरू हो गई है। इस बार पांच पदों पर चुनाव होने हैं। ऐसे में जहां प्रधान के लिए पुराने दिग्गज कारोबारी आंख लगाए बैठे हैं, वहीं पुरानी सोच को टक्कर देने के लिए युवा कारोबारी भी चुनावी दंगल में उतरने की फिराक में है। अभी प्रधान पद के लिए कुशल जेठी के अलावा मुकेश गुप्ता, नीरज वर्मा आदि के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं इन चुनावों में अपनी साख जताने के लिए कांग्रेस और भाजपा से जुड़े कई अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।

सदस्यता बढ़ाने के लिए बनाई गई कमेटी के सदस्य सभी दुकानों में जाएंगे। सदस्यता पूरी होते ही चुनाव की तिथि घोषित कर दी जाएगी। सदस्यता के लिए नियम एक पंजीकृत संस्थान एक वोट का अधिकार होगा। इसमे प्राइवेट डॉक्टर दुकानदारों, होटलों को शामिल किया जाएगा। चुनावों की तिथि नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर का पहला हफ्ता होगा।


उधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष कुशल जेठी ने कहा कि बैठक के बारे में उन्हे जानकारी थी, लेकिन व्यक्तिगत कारणों के चलते वह नहीं पहुंच सके। वहीं बैठक में मंडल के उपप्रधान भी हिस्सा नहीं ले सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed