{"_id":"6039086f8ebc3ee8f8517d32","slug":"solan-taxk-union-keeps-a-watch-on-private-vehicles-picking-passengers-on-fair-solan-news-sml3623509105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी टैक्सियां पकड़ने के लिए यूनियन ने लगाया नाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी टैक्सियां पकड़ने के लिए यूनियन ने लगाया नाका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर में निजी वाहनों में सवारियां ढोने पर टैक्सी यूनियन ने नाके लगाना शुरू कर दिए हैं। टैक्सी यूनियन सोलन ने करीब दो दिनों से सड़क पर दौड़ रहीं फर्जी टैक्सियों को पकड़ा है। चार वाहन चालकों के चालान भी काटे गए हैं।
शुक्रवार को बाईपास चौक पर टैक्सी यूनियन का नाका देखा गया। इसमें टैक्सी यूनियन के कर्मी सड़क पर बिना परमिट केे सवारियां ढो रहीं निजी गाड़ियों की निगरानी करती नजर आईं। हालांकि टैक्सी यूनियन ने शहर में चल रही फर्जी टैक्सियों की लिस्ट भी तैयार करना शुरू कर दी है।
टैक्सी यूनियन के उपप्रधान मदन लाल ने कहा कि शहर में फर्जी टैक्सियों को पकड़ने के लिए यूनियन ने नाका लगाया है। इसमें करीब चार वाहनों को पकड़ा है। वाहनों को पकड़कर आरटीओ कार्यालय में शिकायत दी गई है। बिना परमिट के शहर में चल रही निजी गाड़ियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। फर्जी टैक्सियों को पकड़ने के लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं आरटीओ सोलन सुरेश सिंघा ने कहा कि टैक्सी यूनियन से शिकायत मिलने पर चार निजी वाहनों के चालान काटे हैं। चालकों को आखिरी चेतावनी दी गई है। जनता से अपील भी की है कि यात्रा के लिए टैक्सी ही मंगवाएं।