फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan: State BJP president's brother Ramkumar Bindal gets bail

Solan: रामकुमार बिंदल को मिली जमानत, युवती ने लगाया है दुष्कर्म का आरोप; 10 अक्तूबर को हुई थी गिरफ्तारी

Sun, 19 Oct 2025 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Oct 2025 06:11 AM IST
सार

युवती का आरोप है कि वह उनके पास इलाज करवाने आई थी। इस बीच मौका पाते ही आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
 

विज्ञापन
Solan: State BJP president's brother Ramkumar Bindal gets bail
demo - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के भाई रामकुमार बिंदल को जमानत मिल गई है। जिला सत्र न्यायालय सोलन ने शनिवार को रामकुमार बिंदल को जमानत पर रिहा कर दिया। पेशे से वैद्य राम कुमार पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इससे पहले वीरवार को रामकुमार बिंदल की जमानत के लिए जिला सत्र न्यायालय में अर्जी लगाई थी, जिस पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीं शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए इस मामले में जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते 10 अक्तूबर को 25 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में रामकुमार बिंदल को गिरफ्तार किया गया था। युवती का आरोप है कि वह उनके पास इलाज करवाने आई थी। इस बीच मौका पाते ही आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम कुमार बिंदल सोलन में एक दवाखाना चलाते हैं। आरोपी को पहले पुलिस रिमांड और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने जमातन मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed