{"_id":"61f432b2d8c6bf26c230ddfb","slug":"solan-s-kaleen-area-lady-cheated-rupees-64-thousand-while-shopping-online-solan-news-sml397867019","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में कलीन की महिला के बैंक खाते से उड़ाए 64 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में कलीन की महिला के बैंक खाते से उड़ाए 64 हजार रुपये
विज्ञापन
Solan's Kaleen area lady cheated rupees 64 thousand while shopping online
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर के कलीन निवासी एक महिला ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई है। महिला ने एक ट्रैकिंग बैग की खरीद ऑनलाइन की थी। समय पर बैग की डिलिवरी नहीं मिलने पर महिला ने पूछताछ की। इस पर शातिरों ने डिलिवरी चार्ज पर महिला के खाते से ऑनलाइन 64 हजार रुपये खाते से उड़ा लिए। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कंचन राणा निवासी कलीन पारस निवास सोलन ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसने ऑनलाइन एक ट्रैकिंग बैग ऑर्डर किया था जिसका भुगतान भी पहले कर दिया था। 22 जनवरी को बैग उसके पास पहुंचना था लेकिन बैग नहीं आने पर उसने अपने बेटे को इसका पता करने के लिए कहा।
इस बीच उन्हें एक लिंक शातिरों ने भेजा जिस पर उन्होंने बैग लेने के लिए डिलिवरी चार्ज देने की मांग की। जब उन्होंने शातिरों के बताए लिंक पर 10 रुपये के साथ ओटीपी भेजा तो उनके खाते से 10 हजार एक बार और दूसरी बार चार हजार रुपये निकलने का एसएमएस उन्हें मिला।
विज्ञापन
जब उन्होंने बैंक में इसकी पूरी जानकारी निकाली तो महिला के खाते से कुल 64 हजार रुपये निकले पाए गए। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अंजान व्यक्ति से अपने खाते की जानकारी साझा न करें।