{"_id":"6133b2b18ebc3e7a224b718e","slug":"solan-residents-suffering-from-water-crisis-getting-supply-after-eight-days-solan-news-sml382680792","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन शहर में पानी को लेकर मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन शहर में पानी को लेकर मचा हाहाकार
विज्ञापन
Solan residents suffering from water crisis getting supply after eight days
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर में पेयजल किल्लत को लेकर हाहाकार मचा है। शनिवार को शहर के कई वार्डों में छह से आठ दिन बाद पानी की आपूर्ति हुई। इस दौरान भी लोगों पानी के प्रेशर को लेकर भी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को पेयजल आपूर्ति के दौरान निगम की पोल फिर खुली। शहर के पुराने बस स्टैंड समेत कई जगहों पर टूटे पाइप से पानी व्यर्थ बहता रहा। हालांकि इस समस्या को निगम कर्मियों ने दुरुस्त कर दिया लेकिन पाइपों से लीकेज की समस्या जस की तस बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार नगर निगम के पानी भंडारण टैंकों में पिछले दस दिनों से पूरा पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसे लेकर शहर के लोगों को पेयजल आपूर्ति समयानुसार नहीं हो पा रही है। जल शक्ति विभाग की माने तो पिछले 10 दिनों में से तीन दिन गिरि योजना में बिजली की समस्या के चलते पानी की कम लिफ्टिंग हुई है जबकि अन्य दिनों में सुचारु रूप से पानी दिया जा रहा है। शुक्रवार को पानी की लिफ्टिंग के बाद शनिवार को सप्लाई दी गई।
उधर, नगर निगम की मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया कि पिछले आठ-दस दिनों से दिक्कत आ रही है। शनिवार को लोगों को पानी की आपूर्ति की गई है। जिन जगहों पर पाइप टूटे हैं, उन्हें ठीक करवाया गया ताकि व्यर्थ पानी न बहे।
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रविकांत शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक 75 लाख लीटर पानी नगर निगम को दिया है। लगातार पानी की आपूर्ति की जा रही है। बिजली समस्या आने पर गिरि पेयजल योजना से पानी लिफ्ट करने में परेशानी होती है।