फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   solan news, solan

Solan News: परवाणू के सेक्टर तीन में वर्षा शालिका का निर्माण कार्य शुरू

Sat, 18 May 2024 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 18 May 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
काफी समय से खस्ता हालत में थी वर्षा शालिका, निजी कंपनी कर रही निर्माण
विज्ञापन

धूप और बारिश में लोगों को झेलनी पड़ाती थी पेरशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के सेक्टर तीन में लोगों को अब धूप और बारिश में परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए निजी कंपनी वर्षा शालिका का निर्माण कर रही है। काफी लंबे समय से वर्षा शालिका खस्ताहाल थी। कई बार लोक निर्माण विभाग को बोलने के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं किया गया, जिससे वर्षा शालिका की अनदेखी हो रही थी। इससे सेक्टर तीन से बस लेने वाले यात्रियों को बारिश और धूप में खड़े रहना पड़ता था। अब परवाणू स्थित एक कंपनी की ओर से इसका निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। यह कार्य कंपनी का सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत करवा रही है।
वर्षा शालिका बीते काफी समय से जर्जर हालत में थी, जो मात्र दो टूटे पिलरों के सहारे रह गई थी। इस कारण छत भी गिर चुकी थी। यहां से दत्यार, कोटी, जाबली, धर्मपुर समेत अन्य जगहों की ओर लोग आते जाते हैं। लेकिन गर्मी और बारिश के दिनों में लोगों को वर्षा शालिका का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन

इनसेट
निर्माण कार्य में खर्च होंगे 1़ 7 लाख रुपये
वहीं परवाणू के सेक्टर तीन में स्थित कंपनी के मालिक वरुण कुमार ने बताया कि वर्षा शालिका के निर्माण में एक लाख 70 हजार रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि वर्षा शालिका की दिन प्रति दिन हालत खराब होते देख दोबारा निर्माण करने का फैसला लिया गया। निर्माण का कार्य सीएसआर के तहत शुरू कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed