{"_id":"614f66f48ebc3efb7e1b7824","slug":"solan-mc-team-removes-about-a-dozen-encroachments-in-city-solan-news-sml385103937","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने एक दर्जन अतिक्रमण हटाए, अगले सप्ताह से होगा सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने एक दर्जन अतिक्रमण हटाए, अगले सप्ताह से होगा सामान जब्त
विज्ञापन
सोलन बाजार में अतिक्रमण हटाती नगर निगम टीम। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। शहर में अतिक्रमण पर नगर निगम ने दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखी। माल रोड, मुख्य बाजार, लोअर बाजार और लक्कड़ बाजार में दर्जनों कारोबारियों का सामान मौके पर हटवाया गया। अगले सप्ताह से नगर निगम दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया जाएगा।
अतिक्रमण पर निगम की ओर से दिए तीन दिन के अल्टीमेटम में वाहनों में सड़क पर सजा सामान जब्त किया जाएगा। नगर निगम ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नई मुहिम शुरू कर दी गई है। रविवार को अतिक्रमण पर निगम दोबारा कार्रवाई करने की तैयारी में है।
आम दिनों की तरह शनिवार को भी बाजारों में दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा था। हालांकि लोअर बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम से बहस भी हो गई। निगम टीम से उलझने वाले अतिक्रमणकारियों पर पुलिस की मदद से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, अतिक्रमण हटाने के लिए गठित स्पेशल टीम के अधिकारी दीप राज हंस ने कहा कि लगातार दो दिनों तक बाजारों में केवल अतिक्रमण को हटाया है। अब निगम वाहन के सड़क पर सामान को जब्त किया जाएगा। अतिक्रमणकारी निगम टीम से बहस कर रहे हैं। इस पर नगर निगम टीम बेहद जल्द बड़ी कार्रवाई करेगी।