{"_id":"61cca7c93a07a836fb6037b7","slug":"solan-mc-team-reached-solan-city-from-secret-routes-to-remove-encroachments-solan-news-sml395082254","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गुप्त रास्तों से बाजार पहुंचा निगम का अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गुप्त रास्तों से बाजार पहुंचा निगम का अमला
विज्ञापन
नगर निगम की कार्रवाई देख सामान समेटते दुकानदार। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर में अतिक्रमण पर दूसरे दिन नगर निगम टीम की कार्रवाई जारी रही। बुधवार को निगम टीम ने मालरोड समेत बाजारों में दुकानदारों का सड़क पर सजाया सामान मौके पर हटवा दिया। बाजारों में निगम टीम के कार्रवाई की सूचना मिलते ही दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।
अतिक्रमण पर कार्रवाई को लेकर निगम टीम के आने की सूचना दुकानदारों तक पहले ही पहुंच गई। नगर निगम टीम बाजारों में गुप्त रास्तों से कार्रवाई करने पहुंचे। नगर निगम टीम को अचानक बाजार में देख अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान अधिकतर दुकानदारों ने सड़क पर सजाए सामान को खुद हटवाना शुरू कर दिया। नगर निगम टीम ने दुकानदारों की वीडियोग्राफी भी की। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत लगातार कार्रवाई की जाएगी। बीते दो दिनों से निगम बाजारों में अतिक्रमण हटा रही है।
विज्ञापन
उधर, नगर निगम टीम के अधिकारी दीप राज हंस ने कहा कि दूसरे दिन भी बाजारों में निगम टीम की कार्रवाई जारी रही है। बाजारों में निगम कार्रवाई की सूचना पहले ही मिल रही थी। इस पर बुधवार को बाजारों में गुप्त रास्तों से प्रवेश किया। इस बीच दर्जनों दुकानदारों ने सड़क पर सजाया सामान हटाया गया।