फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan MC team reached Solan city from secret routes to remove encroachments

अतिक्रमण हटाने गुप्त रास्तों से बाजार पहुंचा निगम का अमला

Wed, 29 Dec 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Solan MC team reached Solan city from secret routes to remove encroachments
नगर निगम की कार्रवाई देख सामान समेटते दुकानदार। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। शहर में अतिक्रमण पर दूसरे दिन नगर निगम टीम की कार्रवाई जारी रही। बुधवार को निगम टीम ने मालरोड समेत बाजारों में दुकानदारों का सड़क पर सजाया सामान मौके पर हटवा दिया। बाजारों में निगम टीम के कार्रवाई की सूचना मिलते ही दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अतिक्रमण पर कार्रवाई को लेकर निगम टीम के आने की सूचना दुकानदारों तक पहले ही पहुंच गई। नगर निगम टीम बाजारों में गुप्त रास्तों से कार्रवाई करने पहुंचे। नगर निगम टीम को अचानक बाजार में देख अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकतर दुकानदारों ने सड़क पर सजाए सामान को खुद हटवाना शुरू कर दिया। नगर निगम टीम ने दुकानदारों की वीडियोग्राफी भी की। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत लगातार कार्रवाई की जाएगी। बीते दो दिनों से निगम बाजारों में अतिक्रमण हटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम टीम के अधिकारी दीप राज हंस ने कहा कि दूसरे दिन भी बाजारों में निगम टीम की कार्रवाई जारी रही है। बाजारों में निगम कार्रवाई की सूचना पहले ही मिल रही थी। इस पर बुधवार को बाजारों में गुप्त रास्तों से प्रवेश किया। इस बीच दर्जनों दुकानदारों ने सड़क पर सजाया सामान हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed