फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan MC soutsourced sanitation workers withdraw strike after assurance from Mayor

निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, हाउस में रखा जाएगा प्रस्ताव

Sat, 14 Aug 2021 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Solan MC soutsourced sanitation workers withdraw strike after assurance from Mayor
सोलन नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे सफाई कर्मी। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मेयर के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ले ली। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए। हालांकि कर्मचारी सोमवार से काम शुरू करेंगे। शनिवार सुबह छह बजे से कार्यालय के पास कर्मियों ने धरना दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मेयर को मौके पर आना पड़ा और कर्मियों ने उन्हें अपनी मांगें बताईं। इस दौरान निगम मेयर ने सफाई कर्मियों को नियमित करने को लेकर दूसरे हाउस में प्रस्ताव पारित करने की बात कही है। सभी कर्मियों ने शनिवार दोपहर दो बजे अपनी हड़ताल को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

नगर निगम के आउटसोर्स 155 सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल शुरू कर दी थी। इस दौरान कर्मियों ने सरकार और नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल नियमित होने की मांग पर अड़े रहे। सफाई कर्मचारी सुनील ने कहा कि दूसरे हाउस में रेगुलर करने के प्रस्ताव पर मेयर के आश्वासन मिला है। अब सफाई कर्मियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। इस बीच निगम को एक महीने का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि आउटसोर्स से नियमित करने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांगों को दूसरे हाउस में प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद सरकार से बातचीत की जाएगी। फिलहाल सोमवार से सभी सफाई कर्मी अपने काम पर वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed