फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan hospital facing scrub typhus amid corona pandemic

सोलन में कोविड के बीच स्क्रब टायफस की दस्तक

Mon, 13 Sep 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Solan hospital facing scrub typhus amid corona pandemic
अस्पताल में ड्रेसिंग कक्ष के बाहर बैठने की सुविधा न होने से फर्श पर बैठे मरीज। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। कोविड के साथ अब जिले में स्क्रब टायफस के मामले भी बढ़ना शुरू हो गए हैं। साथ ही डायरिया ने पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस पर अलर्ट हो गया है। सुरक्षा के लिए लोगों को हिदायतें भी जारी कर दी है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोजाना आठ से 10 रोगी स्क्रब टायफस के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों मेडिसन ओपीडी के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। रोजाना 300 से अधिक की ओपीडी लग रही है। इन दिनों मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। लोग कोरोना संकट के बीच जल जनित बीमारियों से जूझना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों अस्पतालों में पीलिया, खांसी, जुकाम और बुखार के मामले पहुंच रहे थे। अब अस्पतालों में स्क्रब टायफस के मामले पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोजाना आठ मामले स्क्रब टायफस के आ रहे है जबकि डायरिया के भी पांच मामले रोजाना अस्पताल में पहुंच रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में इस समय स्क्रब टायफस के पांच मरीज उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एमडी मेडिसन डॉ. कमल अटवाल ने बताया कि इन दिनों स्क्रब टायफस के अधिक मामले आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी। दूषित जल और बाहरी चीजों को खाने से परहेज करें। जंक फूड का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed