{"_id":"629cdce2e7629e655804518e","slug":"solan-health-deptt-issues-advisory-on-monkey-pox-health-news-solan-news-sml411135338","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंकी पॉक्स के बारे में जागरूक करने के लिए बनाईं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंकी पॉक्स के बारे में जागरूक करने के लिए बनाईं टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कोरोना के बीच अब लोगों को मंकी पॉक्स की चिंता सताने लगी है। जिला स्वास्थ्य विभाग अन्य देशों में बढ़ते मंकी पॉक्स के मामलों को लेकर अलर्ट हो गया है। महकमे ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसी के साथ लोगों को शरीर में दाग, जलन और बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेने का आग्रह किया है। वहीं विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए टीमें भी बना दी हैं जो लोगों को घर-घर पर जाकर मंकी पॉक्स से बचाव के बारे में बताएंगी।
जानकारी के अनुसार बाहरी देशों में मंकी पॉक्स के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे लेकर लोगों में डर सताने लगा है। मंकी पॉक्स को लेकर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस दी है। अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों की खेप भी पूरी कर दी है। अस्पतालों में आने वाले चर्म रोगियों को बचाव की सलाह दी जा रही है। गांव में पशुपालन का कार्य करने वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। हालांकि अभी प्रदेश और जिला में कोई भी मंकी पॉक्स का मामला नहीं है लेकिन विभाग ने बीमारी से बचाव के लिए टीमों का गठन कर दिया है। जिले में दो टीमें बनाई गई हैं। एक टीम को औद्योगिक क्षेत्र में भेजा गया है।
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि मंकी पॉक्स को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट है। लोगों को इसके बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। जागरूक करने के लिए टीमें बना दी गई हैं।
विज्ञापन
चिकन पॉक्स की तरह होता है मंकी पॉक्स
मंकी पॉक्स किसी संक्रमित व्यक्ति या जानवर के निकट संपर्क से और वायरस से दूषित सामग्री के माध्यम से फैलता है। माना जाता है कि यह चूहों या गिलहरियों जैसे जानवरों से फैलता है। यह वायरस चेचक की तुलना में कम संक्रामक है और कम गंभीर बीमारी का कारण है। आम भाषा में यह बीमारी चिकन पॉक्स की तरह है।
ऐसे होती है संक्रमण की शुरुआत
मंकी पॉक्स के लक्षण संक्रमण के पांचवें दिन से 21वें दिन तक आ सकते हैं। शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। इनमें बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, कमर दर्द, कंपकंपी छूटना, थकान और सूजी हुई लिम्फ नोड्स शामिल हैं। इसके बाद चेहरे पर दाने उभरने लगते हैं जो शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल जाते हैं। संक्रमण के दौरान ये दाने कई बदलावों से गुजरते हैं। आखिर में चेचक की तरह ही पपड़ी बनकर गिर जाते हैं। यह चेहरे और हथेलियों और पैरों के तलवों को ज्यादा प्रभावित करता है।