फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan Fire News in Hindi Fire in Kasauli's Heritage Market

हिमाचल: कसौली की 150 साल पुरानी हेरिटेज मार्केट में आग, आठ सिलिंडर फटे, आठ दुकानें जलीं

Mon, 13 Apr 2026 08:12 AM IST
Vijay Singh Pundir संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)। Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 13 Apr 2026 08:12 AM IST
सार

Solan Fire News: हिमाचल प्रदेश के कसौली में रविवार देर रात भीषण अग्निकांड में 150 साल पुरानी हेरिटेज मार्केट की आठ दुकानें जलकर राख हो गईं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Solan Fire News in Hindi Fire in Kasauli's Heritage Market
कसौली की हेरिटेज मार्केट में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पर्यटन नगरी कसौली में रविवार देर रात भीषण अग्निकांड में 150 साल पुरानी हेरिटेज मार्केट की आठ दुकानें जलकर राख हो गईं। आग रात करीब 3:30 बजे लगी और कुछ देर बाद एक के बाद आठ सिलिंडर फट गए, जिससे आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आठ दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दुकानदारों का 2.12 करोड़ रुपये का सामान राख हो गया। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रभावितों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। कसौली प्रशासन की ओर से घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन



 

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के चार वाहन पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 9 घंटे में पूरी तरह से काबू पाया गया। इसमें सेना के जवानों, एयरफोर्स व कसौली प्रशासन ने भी मदद की। आग से जो दुकानें जली उसमें तीन गिफ्ट शॉप, दो फास्ट फूड शॉप, मेडिकल व जनरल स्टोर, मोमोज और स्वीट शॉप शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 4:30 बजे जब सिलिंडरों में धमाके शुरू हुए तो स्थानीय लोगों को इसका पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुरंत पुलिस थाना कसौली को सूचना दी। अग्निशमन विभाग को सूचित किया। इसके बाद परवाणू व सोलन से अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां पहुंचीं। हालांकि, संकरी गलियां होने के कारण आग तक पहुंचना विभाग की टीम के लिए मुश्किल रहा। इस दौरान छावनी क्षेत्र में लगे फायर हाइड्रेंट जाम होने से भी आग पर काबू पाने में देरी हुई। दोपहर 12:30 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह, डीएसपी अनिल शर्मा व तहसीलदार कसौली जगपाल सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी व पूर्व विधायक डॉ. राजीव सैजल ने घटनास्थल का जायजा लिया और प्रभावित कारोबारियों व उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। उधर, एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कसौली की हेरिटेज मार्किट में आग लगने से आठ दुकानें जलकर राख हो गई हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। मामले में जांच बिठा दी गई है। प्रभावितों को फौरी राहत राशि दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed