{"_id":"655b52bf7cd2c0ff5c034894","slug":"solan-college-becomes-overall-champion-in-taekwondo-solan-news-c-176-1-ssml1041-11202-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ताइक्वांडो में सोलन कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ताइक्वांडो में सोलन कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन
Mon, 20 Nov 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
धामी में हुई इंटर कॉलेज प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन के छात्रों ने धामी में आयोजित हिमाचल प्रदेश विवि के इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्रॉफी जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया है, जिसमें महिला वर्ग की प्रतियोगिता में दो स्वर्ण एक रजत और दो कांस्य पदक जीत कर ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की।
वहीं पुरुष वर्ग में छात्रों ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में 53 किलोग्राम वर्ग में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा पारुल वर्मा ने स्वर्ण, बीए अंतिम वर्ष की छात्रा सृष्टि ने 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण, 49 किलोग्राम वर्ग में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा यामिनी ठाकुर ने रजत, 46 किलोग्राम वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की मेघा ने कांस्य, 62 किलोग्राम वर्ग में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में 87 किलोग्राम वर्ग में अनिल ने रजत और 63 किलोग्राम वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के छात्र सुमित कांस्य पदक जीते। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने समस्त टीम, प्रबंधक चमन शर्मा को शुभकामनाएं दीं।