फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Snowfall in Chail and high hills of Karol rains in plains temprature dips, cold wave in Solan distt

सोलन जिले में बारिश-बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त, आधा दर्जन सड़कें ठप

Sun, 09 Jan 2022 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Chail and high hills of Karol rains in plains temprature dips, cold wave in Solan distt
रविवार को बर्फबारी के पड़ी सड़क व चायल का मनमोहक नजारा। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। जिला मुख्यालय के करोल पर्वत में सीजन की पहली बर्फबारी हुई जबकि पर्यटन नगरी चायल में दूसरा हिमपात हुआ। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी बादल जमकर बरसे जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।
विज्ञापन

मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से आधा दर्जन से अधिक मार्ग बाधित हो गए हैं। चायल-कुफरी, चायल-जुन्गा, गौड़ा समेत कई रूट प्रभावित हो गए हैं। बसें चायल बस स्टैंड पर ही खड़ी रहीं। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश जारी है जिससे तापमान में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार से पर्यटक नगरी चायल में बर्फबारी शुरू हो गई थी। शनिवार को अधिक हिमपात हुआ जिसके बाद सोलन सहित चायल और कसौली के बाजार भी सुनसान हो गए। अधिक बर्फबारी से चायल में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण एक-एक घंटे के कट लगना भी शुरू हो गए हैं। जिले के धर्मपुर, कसौली, परवाणू, कुनिहार, अर्की, कंडाघाट, दाड़लाघाट सहित बीबीएन क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है।
फसलों के लिए संजीवनी
सोलन क्षेत्र के किसान सन्नी, जानकी राम, कृपाराम, जयराम, लायक राम, ब्रिजमोहन, प्रेमचंद, भूपेंद्र की माने तो बारिश उनकी फसलों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। उन्होंने अपनी जमीन पर मटर सहित गेहूं की फसल लगाई है जिसकी गुड़ाई का कार्य हो गया है। इसमें बाड़ लगाने के लिए बारिश का इंतजार था। अब यह कार्य आसान हो जाएगा।

विद्युत कट से झेलनी पड़ी परेशानी
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के बाद ठंड भी बढ़ गई हैं। अधिकतर घरों और कार्यालयों में हीटर सहित अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग हो रहा है। चायल के विद्युत ट्रांसफार्मरों पर भी लोड बढ़ रहा है। विद्युत बोर्ड बीच-बीच में कट भी लगा रहा है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

रविवार को बर्फबारी के बाद बर्फ से ढका चायल शहर। संवाद

रविवार को बर्फबारी के बाद बर्फ से ढका चायल शहर। संवाद- फोटो : SOLAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed