फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Six cases of dengue reported in BBN and one in Parwanoo.

Solan News: बीबीएन में छह और परवाणू में आया डेंगू का एक मामला

Mon, 07 Oct 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद परवाणू की टीम कर रही रोजाना फॉगिंग
विज्ञापन

जिले में अब तक डेंगू से 58 लोग हो चुके पॉजिटिव
विभाग लोगों को कर रहा जागरूक, चल रही आईईसी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू/नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन और परवाणू में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को बीबीएन में छह और परवाणू में एक वायरल से पीड़ित मरीज डेंगू पॉजिटिव निकला है। परवाणू में मरीज की हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर उपचार चल रहा है। यह मामला सेक्टर-एक ए से आया है। अब परवाणू में डेंगू पॉजिटिव मामलों की संख्या 14 हो गई है, जबकि बद्दी में 21 और नालागढ़ में 19 मरीज आए हैं। जिले में 58 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से कुछ मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं, लेकिन बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग की ओर से घरद्वार पर आईईसी की जा रही है।
जिले में सबसे अधिक मामले औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के हैं, लेकिन अब परवाणू में भी डेंगू मामले में इजाफा होता जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने में जुटा है। गौर रहे की परवाणू में वर्ष 2022 में 1500 से अधिक मामले डेंगू के सामने आए थे। परवाणू में डेंगू आउट ब्रेक होने के बाद इसे कंट्रोल करने में काफी दिक्कतें स्वास्थ्य विभाग को आई थी। इसे देखते हुए बीते वर्ष डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने योजना तैयार की। विभाग ने वर्ष 2023 में योजना पर अमल किया और डेंगू के परवाणू में बहुत कम मामले बीते वर्ष थे, लेकिन इस वर्ष डेंगू के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रोकथाम के लिए कमर कसी है।
विज्ञापन

उधर, ईएसआई अस्पताल की कार्यकारी अधिकारी डॉ. ज्योति ने बताया कि सोमवार को एक डेंगू मामला आया है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर पूरी तरह से सतर्क है और लोगों को जागरूक कर रहा है। इसमें उन्हें नगर परिषद का भी सहयोग मिल रहा है। वहीं, बीएमओ नालागढ़ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि बीबीएन में छह लोग डेंगू पॉजिटिव आए हैं। इनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed