{"_id":"668fda71a35113f86c085c68","slug":"side-effect-of-mobile-solan-news-c-176-1-ssml1042-124869-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: संस्था ने विद्यार्थियों को बताए मोबाइल के दुष्प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: संस्था ने विद्यार्थियों को बताए मोबाइल के दुष्प्रभाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन गेम से साइबर क्राइम की गिरफ्त में आ रहे बच्चेसंवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनावर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संस्था ने मोबाइल के दुष्प्रभाव बताए। विद्यार्थियों को ऑनलाइन गेमिंग खेलने के दुष्प्रभावों पर अधिक बल दिया गया। संस्था के मुख्य वक्ता अनिल वर्मा ने कहा कि बच्चे मोबाइल पर ऑनलाइन गेमिंग का लगातार शिकार हो रहे हैं। इससे न केवल वह साइबर क्राइम की गिरफ्त में आ रहे हैं और गलत कदम भी उठा लेते हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक भी आजकल छोटे बच्चों को ही मोबाइल दे देते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चों को शांत बिठाने के लिए मोबाइल का सहारा ले रहे हैं। बाद मेंं यही मोबाइल गलत आदतों का शिकार बच्चों को बना रहा है। इसी के साथ मानसिक दबाव भी बढ़ने का यह सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने बच्चों को इससे दूर रहने के लिए कहा। इसी के साथ कहा कि वह मैदान में जाकर खेलों में भाग लें। इससे हमारा शरीर भी तंदरुस्त रहेगा। साथ ही मानसिक दवाब से भी दूर हो जाएंगे। मोबाइल फोन से बचने के लिए प्रतिज्ञा भी दिलवाई। प्रधानाचार्य पंकज कुमार बख्शी ने कहा कि मोबाइल का हमें कम से कम प्रयोग करना चाहिए। इस कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश सचिव राजेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष राजीव त्यागी मौजूद रहे।