फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shringi Rishi cursed him to be bitten by Takshak snake.

Solan News: श्रृंगी ऋषि ने तक्षक नाग से डसने का दिया श्राप

Sun, 19 Jan 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
रतवाड़ी में राजा परीक्षित की सुनाई कथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। रतवाड़ी पंचायत के शिव मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत पुराण कथा के दूसरे दिन राजा परीक्षित की कथा सुनाई। आचार्य वासुदेव गर्ग ने बताया कि राजा के मुकुट में कलियुग प्रविष्ट कर गया। राजा वन में आखेट के लिए गया तो उन्हें वहां प्यास लगी।
रास्ते में ऋषि शमीक का आश्रम मिला। राजा ने पानी मांगा। ऋषि तपस्या में लीन थे इसलिए उन्हें पता नहीं चला। परीक्षित ने इसे अपना अपमान समझा और एक मेरे हुए सांप को ऋषि के गले में डाल दिया। जब ऋषि पुत्र श्रृंगी ने आकर देखा तो उसे क्रोध आ गया। हाथ में जल लेकर श्राप दिया कि जिसने मेरे पिता के गले में मृत सर्प डाला है, सात दिवस के भीतर ही तक्षक नाम का सांप उसे डस कर मृत्युलोक पहुंचा दे।
विज्ञापन

ऋषि को पुत्र के श्राप पर दुख हुआ। उन्होंने एक शिष्य से परीक्षित को श्राप का समाचार भेजा। इससे कि वे सतर्क रहें। परीक्षित ने ऋषि के श्राप को अटल समझ अपने पुत्र जनमेजय को शासक पद पर प्रतिष्ठित कर दिया और स्वयं ऋषियों के परामर्श अनुसार जीवन के शेष सात दिनों तक ऋषि व्यास के पुत्र शुकदेव से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। इससे वे मृत्यु के भय से मुक्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed