फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shri Ram Sena protested against the Pahalgam terrorist attack

Solan News: पहलगाम आतंकी हमले पर श्रीराम सेना ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Apr 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार से आतंकी सरगनाओं पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर श्रीराम सेना हिमाचल और राष्ट्रीय बजरंग दल ने एसडीएम कार्यालय बद्दी में रोष प्रर्दशन किया और केंद्र सरकार से आतंक के आकाओं का खात्मा करने के लिए एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
श्रीराम सेना हिमाचल के प्रांत संयोजक राजेश जिंदल ने कहा कि भूख से बिलखते पाकिस्तान को विकास की पटरी पर कश्मीर को तेजी से आगे बढ़ता हुआ देख रास नहीं आ रहा है। वह बंग्लादेश और कश्मीर को अस्थिर करने के लिए निहत्थे पर्यटकों को निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम का नरसंहार बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हुए अत्याचार से ध्यान भटकाने के लिए है। पहलगाम में मासूम पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला अत्यंत दुखद और अमानवीय है। इस तरह की क्रूरता किसी भी सभ्य समाज में कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि निर्दोष यात्रियों के हत्यारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। राष्ट्रीय बजरंग दल बद्दी नगर संयोजक हरिओम सिंह ठाकुर ने कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार पहल करे और पीओके में बैठे आतंक के सरगनाओं का सफाया करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed