फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shiva devotion gives positive direction: Hari Ji

सकारात्मक दिशा देती है शिव भक्ति : हरि जी

Mon, 08 Jun 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shiva devotion gives positive direction: Hari Ji
बाडू बाड़ा मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करात
बाडूबाड़ा मंदिर में दूसरे दिन किया शिव महिमा का गुणगान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। श्री बाडू बाड़ा मंदिर दाड़लाघाट में शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथाव्यास हरि जी महाराज ने भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि शिव भक्ति मानव जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। भगवान शिव भक्तों के सभी कष्टों का निवारण कर उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में धर्म, सेवा, सदाचार और मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्रद्धाभाव से कथा श्रवण किया। वहीं रात्रि में आयोजित भजन-कीर्तन में भी भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पंचायत प्रधान दाड़लाघाट एवं मंदिर कमेटी सचिव श्याम सिंह चौधरी ने बताया कि शिव महापुराण कथा का आयोजन 17 जून तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्रातः 5:00 से 8:00 बजे तक मूल पाठ, दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक कथा प्रवचन और रात्रि 8:00 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। 17 जून को महायज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed